BCCI ने 29 मई को विशेष आम बैठक बुलाई, कई अहम मसलों पर होगी बातचीत

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 मई को विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलायी है जिसमें अक्टूबर - नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप सहित आगामी सत्र में भारत में होने वाले क्रिकेट पर चर्चा की जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बैठक के लिये जो नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा की जाएगी.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 19 मई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 मई को विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलायी है जिसमें अक्टूबर - नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप सहित आगामी सत्र में भारत में होने वाले क्रिकेट पर चर्चा की जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बैठक के लिये जो नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा की जाएगी. कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही है.

बीसीसीआई ने यह एसजीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक जून को होने वाली बैठक से पूर्व बुलायी है. आईसीसी बैठक में भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखकर टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर निर्णय कर सकती है. भारत में अभी महामारी की स्थिति गंभीर है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को जैव सुरक्षित वातावरण में कुछ मामले पाये जाने के कारण स्थगित किये जाने के बाद यूएई आईसीसी प्रतियोगिता के आयोजन की दौड़ में सबसे आगे है.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | सिडनी में आईपीएल खिलाड़ियों के पृथकवास का भुगतान कर रहा है बीसीसीआई: सीए

पिछले महीने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में टी20 विश्व कप के आयोजन के लिये नौ स्थलों अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई का चयन किया गया था. एसजीएम में घरेलू क्रिकेट पर भी चर्चा होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट