एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शारजाह स्टेडियम के इंतजामों से संतुष्ट बीसीसीआई सचिव शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के शुरू होने से पहले शुक्रवार को शारजाह स्टेडियम के इंतजामों का मुआयना कर संतोष व्यक्त किया।

खेल की खबरें | शारजाह स्टेडियम के इंतजामों से संतुष्ट बीसीसीआई सचिव शाह

शारजाह, 18 सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के शुरू होने से पहले शुक्रवार को शारजाह स्टेडियम के इंतजामों का मुआयना कर संतोष व्यक्त किया।

शारजाह में आईपीएल के 12 मैचों की मेजबानी की जायेगी। इसके अलावा दुबई और अबुधाबी मैचों के आयोजन के दो स्थल हैं।

यह भी पढ़े | Stuart Binny, Mayanti Langer blessed with baby boy: स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर के घर आया नन्हा मेहमान.

शारजाह स्टेडियम में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा।

कुछ दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां की सुविधाओं का जायजा लिया था और इंतजामों पर प्रसन्नता व्यक्त की थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के साथ करना चाहेगी आईपीएल 2020 का आगाज.

टी20 टूर्नामेंट शनिवार से गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच से शुरू हो रहा है।

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार शाह के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के उपाध्यक्ष वालिद बुखातिर, बुखातिर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी खलाफ बुखातिर भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).