देश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से शाकिब के इनकार पर बीसीबी खफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से शाकिब अल हसन के इनकार पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाये हैं और बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अगर आईपीएल की कोई टीम उन्हें चुन लेती तो क्या वह इसी तरह से ब्रेक लेते ।

नयी दिल्ली, आठ मार्च दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से शाकिब अल हसन के इनकार पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाये हैं और बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अगर आईपीएल की कोई टीम उन्हें चुन लेती तो क्या वह इसी तरह से ब्रेक लेते ।

शाकिब ने आईपीएल के लिये उपलब्ध रहने के मकसद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने से इनकार कर दिया था । उन्हें आईपीएल की मेगा नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा । अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक का हवाला देकर दौरे से बाहर रहने की इच्छा जताई है ।

पिछले सप्ताह इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये उन्हें बांग्लादेश की वनडे और टेस्ट टीम में चुना गया ।

हसन ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा,‘‘ यह सोचना बिल्कुल तर्कसंगत है कि अगर उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति खराब होती तो वह आईपीएल नीलामी के लिये अपना नाम नहीं देता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन उसने अपना नाम दिया । इसके मायने क्या यह है कि आईपीएल में चुने जाने पर भी वह ऐसा ही कहता । अगर वह बांग्लादेश के लिये खेलना नहीं चाहता तो हम कुछ नहीं कर सकते ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन वह लगातार नहीं कह सकता कि मैं खेलना चाहता हूं या मैं खेलना नहीं चाहता । हम जिनसे प्यार करते हैं, उनके साथ नरमी बरतते हैं लेकिन उन्हें भी पेशेवर होना होगा । अन्यथा हमें ऐसे फैसले लेने होंगे जो किसी को पसंद नहीं आयेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड