बेयर कॉर्पसाइंस को मार्च तिमाही में हुआ 31.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 57.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जियो

नयी दिल्ली, 23 मई कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 31.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 57.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय साल भर पहले के 252.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 458.7 करोड़ रुपये हो गयी। व्यय भी एक साल पहले के 356.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 422.2 करोड़ रुपये हो गयी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2018-19 के 337.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 474.5 करोड़ रुपये हो गया।

बायर क्रॉपसाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) डी. नारायण ने कहा कि 2019 में अच्छे मानसून ने रबी की बुवाई के लिए पर्याप्त जल भंडार सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्थिर कीमतों, अनुकूल जलवायु और मकई तथा बागवानी में मजबूत पोर्टफोलियो के दम पर चौथी तिमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\