खेल की खबरें | बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है, हमें इसके बारे में कुछ करना होगा : धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम के लिये बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है जिसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।

दुबई, 10 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम के लिये बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है जिसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि उनकी टीम ने अंतिम चार ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की जिसमें टीम ने काफी रन लुटा दिये। इससे बेंगलोर की टीम चार विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

यह भी पढ़े | CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराया.

धोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो अंतिम चार ओवर खराब रहे, हमें इसमें अच्छा करने की जरूरत थी। हम शुरू में रन लुटा रहे हैं या फिर अंतिम चार ओवर में। काफी कमियां हैं। मुझे लगता है कि हमें संयोजन पर देखना होगा। लेकिन हमारी मुख्य चिंता बल्लेबाजी विभाग ही रहेगा। ’’

टीम की बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है और आज यह साफ हो गया। हमें इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमें दूसरी तरह से खेलना चाहिए, भले ही आप आउट हो जाओ, लेकिन बड़े शॉट खेलो। हम आगामी मैचों में ऐसा कर सकते हैं। ’’

यह भी पढ़े | Iga Swiatek Quick Facts: यहां पढ़ें कौन हैं ग्रैंड स्लैम 2020 अपने नाम करने वाली 19 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी इग स्वितेक.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह इस पर भी निर्भर करता है कि टूर्नामेंट में अब तक आपने कैसा प्रदर्शन किया है। हमारी बल्लेबाजी में छठे ओवर के बाद से ही आक्रामकता की थोड़ी कमी दिखी है। आगामी मैचों में हम ज्यादा प्रभावी होने की कोशिश करेंगे। ’’

धोनी ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा खिलाड़ियों को मौजूदा मैच पर ज्यादा ध्यान देने के लिये कहा है क्योंकि जब आप पिछले मैचों के नतीजों के बारे में सोचना शुरू कर देते हो तो इससे आप खुद पर दबाव बना लेते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड