एजेंसी न्यूज

IPL 2024: 'धीमी विकेट पर पावरप्ले का फायदा उठाने के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी की' SRH vs CSK मैच के बाद बोले अभिषेक शर्मा

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही.

IPL 2024: 'धीमी विकेट पर पावरप्ले का फायदा उठाने के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी की' SRH vs CSK मैच के बाद बोले अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma (Photo Credit: IPL)

हैदराबाद, पांच अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही. यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh Lauds Abhishek Sharma: युवराज सिंह ने SRH vs CSK मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच नॉक के लिए अभिषेक शर्मा की सराहना की, Meme Video किया शेयर

सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

अभिषेक ने इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाये। उन्होंने महज 17 गेंद में ट्रेविस हेड के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दिलायी.

मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ गेंदबाजी करते समय हमें लगा कि इस पिच पर गेंद धीमी आ रही है। ऐसे में हम पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते थे.’’

उन्होंने कहा कि आईपीएल से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की थी जिससे वह दमदार प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पता था कि यह धीमी विकेट है लेकिन हम गेंदबाजों पर प्रहार करना चाहते थे क्योंकि शुरुआत में परिस्थिति गेंदबाजों के लिए मुश्किल थी.’’

अपने बड़ा स्कोर बनाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘बड़ा स्कोर मायने रखता है लेकिन मैं आज अपनी लय को जारी रखना चहता था। उम्मीद है कि अगली बार बड़ा स्कोर बनाउंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह (आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी) उस कड़ी मेहनत का नतीजा है जो मैंने इससे पहले की है. इसके लिए मैं अपने पिता, युवी पाजी (युवराज सिंह) और ब्रायन लारा को धन्यवाद करना चाहता हूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).