क्रिकेट

Yuvraj Singh Lauds Abhishek Sharma: युवराज सिंह ने SRH vs CSK मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच नॉक के लिए अभिषेक शर्मा की सराहना की, Meme Video किया शेयर

अभिषेक शर्मा मौजूदा आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के लिए प्रभावशाली रन बनाए हैं और उन्हें गेम जीतने में मदद की है. सीएसके के खिलाफ 12 गेंदों में 37 रनों की उनकी पारी ने एसआरएच की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Yuvraj Singh Lauds Abhishek Sharma: युवराज सिंह ने SRH vs CSK मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच नॉक के लिए अभिषेक शर्मा की सराहना की, Meme Video किया शेयर
Yuvraj Singh , Abhishek Sharma (Photo Credit: IPL/FB)

Yuvraj Singh Lauds Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा मौजूदा आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के लिए प्रभावशाली रन बनाए हैं और उन्हें गेम जीतने में मदद की है. इस दौरान चेन्नई के खिलाफ 12 गेंदों में 37 रनों की उनकी पारी ने हैदराबाद की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, जो अभिषेक के गुरु रहे हैं. उन्होंने ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी. लेकिन अभिषेक को यह भी याद दिलाया कि वह युवराज की निगरानी में हैं. युवराज ने इस कैप्शन के साथ एक मीम वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'मैं तुम्हारे ठीक पीछे हूं लड़के... फिर से अच्छा खेला - लेकिन आउट होने के लिए खराब शॉट". नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).