Nita Ambani Recalls First Meeting With Pandya Brothers: मैगी खाकर हार्दिक पांड्या ने गुजारे थे 3 साल, नीता अंबानी ने सुनाया अनोखा किस्सा; यहां देखें वीडियो
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है. पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम हार्दिक पांड्या की कमान संभालते नजर आएंगे. इस बीच हार्दिक पांड्या से जुड़ी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहीं हैं.
Indian Premier League 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीजन को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं. आईपीएल के फुल शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट मिला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 फरवरी को आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जाएगा. शेड्यूल के साथ-साथ मैच के वेन्यू को लेकर भी अहम जानकारी सामने मिली है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अपने दो मैच विजाग में खेल जाएगा. इसके साथ ही धर्मशाला और गुवाहाटी में भी मैच का आयोजन होगा. आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है. पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम हार्दिक पांड्या की कमान संभालते नजर आएंगे. इस बीच हार्दिक पांड्या से जुड़ी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहीं हैं. मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने पांड्या ब्रदर्स से जुड़ी एक दिल को छू लेने वाली कहानी सुनाई. नीता अंबानी ने कहा कि जब हमलोग टीम बना रहे थे तो टैलेंट की खोज में हर रणजी ट्रॉफी मैच पर नजर रखनी पड़ती थी. एक दिन, हमारे कैंप दो युवा, दुबले-पतले लड़के को आए. मैं उनसे बात कर रही थी और उन्होंने बताया तीन साल से उन्होंने मैगी, नूडल्स के अलावा कुछ नहीं खाया है क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे. लेकिन उन दोनों में मैंने वह जुनून देखी जो वे कुछ बड़ा करना चाहते थे. वे दो भाई हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या थे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

