देश की खबरें | बत्रा ने ईसी से राष्ट्रीय खेल महासंघों को बकाया अनुदान जारी करने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को आईओए की कार्यकारी परिषद से सभी प्रदेश ओलंपिक संघों और राष्ट्रीय खेल महासंघों को बकाया सालाना अनुदान तुरंत जारी करने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को आईओए की कार्यकारी परिषद से सभी प्रदेश ओलंपिक संघों और राष्ट्रीय खेल महासंघों को बकाया सालाना अनुदान तुरंत जारी करने की स्वीकृति देने का अनुरोध किया ।

परिषद के सदस्यों को लिखे पत्र में बत्रा ने कहा कि आईओए के जिन स्थायी सदस्यों को पिछले दो वित्तीय वर्ष में सात लाख रूपये का अनुदान नहीं मिला है, उन्हें 29 जुलाई से पहले इसकी स्वीकृति मिल जानी चाहिये ।

यह भी पढ़े | राजस्थानः राज्यपाल कालराज मिश्र से मिलने सीएम अशोक गहलोत राजभवन पहुंचे: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्य बलबीर सिंह कुशवाहा और रूपक देबरॉय ने हर एसओए और एनएसएफ को 20 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता की जरूरत पर जोर दिया था ।

बत्रा ने कहा ,‘‘ कार्यकारी परिषद से अनुरोध है कि हर उस प्रदेश ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ को सात लाख रूपये का सालाना अनुदान देने पर तुरंत स्वीकृति दे जो आईओए के स्थायी सदस्य हैं और उन्हें अनुदान एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 की अवधि के लिये बकाया है ।’’

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.

कुशवाहा ने कहा था कि इन महासंघों के लिये कोरोना वायरस महामारी के बीच कार्यालय का संचालन, किराया, बिजली और टेलिफोन के बिल भरना मुश्किल हो रहा है ।

खेल मंत्रालय ने एक अदालती आदेश के बाद 50 से अधिक राष्ट्रीय खेल महासंघों की मान्यता वापिस ले ली थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\