Bareilly: पंचायत ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोपी को चप्पल से पीटने की सजा दी
सूत्रों ने बताया कि युवक ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था. उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने पंचायत में इसकी शिकायत की जिसने युवक को चप्पलों से पीटने का फैसला सुनाते हुए मामले का निपटारा कर दिया.

उन्होंने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा. पंचायत का कहना था कि यदि यह मामला पुलिस में गया तो युवक का भविष्य चौपट हो जाएगा, इसलिए आरोपी को चप्पलों से पीटकर मामले का निपटारा कर दिया गया. यह भी पढ़ें : बरेली: पंचायत ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोपी को चप्पल से पीटने की सजा दी
नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं जो संपादित थीं. गंगवार ने कहा कि पंचायत में युवक के भविष्य को देखते हुए राजीनामा कर दिया गया था, लेकिन लड़की की मां ने शर्त रखी थी कि जब तक वह युवक को चप्पल से नहीं पीटेगी तब तक वह उसे माफ नहीं करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).