देश

UP: महिला ने दोस्त पर लगाया बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज

एक महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया.

UP: महिला ने दोस्त पर लगाया बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज
Representational Image | File Photo

लखनऊ, 24 मई : एक महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया.

तालकटोरा थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे अक्टूबर 2023 में आलमबाग बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया. जहां यौन उत्पीड़न करने से पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. इसके बाद आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें खींच लीं. यह भी पढ़ें : Thane Chemical Factory Blast: ठाणे फैक्टरी विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है. आरोपी ने अब तक पीड़िता से जबरन 50 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं. जब आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू की तो पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुंबई के दादर स्थित एक स्कूल में ड्राइवर का काम करता है.

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, आरोपी लगातार महिला के मोबाइल पर कॉल कर धमकियां दे रहा है. पीड़िता तालकटोरा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. मानसिक प्रताड़ना की वजह से उसने नौकरी भी छोड़ दी है. तालकटोरा थाने के एसएचओ केसी दुबे ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).