देश की खबरें | बरेली के दो विधायक कोरोना संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के दो विधायक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, इनमें से एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। दूसरे अपने आवास पर पृथकवास में हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली(उप्र),17 नवंबर बरेली जिले के दो विधायक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, इनमें से एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। दूसरे अपने आवास पर पृथकवास में हैं ।

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि शहर के विधायक डॉ अरुण कुमार गत दिवस भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ देर बाद होने कुछ तबीयत खराब होने का आभास हुआ ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: राजधानी में फैलते कोरोना संक्रमण के बाद नए दिशा-निर्देश जारी, शादी में 50 से अधिक लोग नहीं; हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार होंगे बंद.

वह तत्काल कोविड-19 अस्पताल पहुंचे और उन्होंने एंटीजन जांच कराई और रिपोर्ट में वह संक्रमित पाये गये ।वह तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए।

वहीं बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान तबीयत बिगड़ी और उन्होंने सोमवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिले। वह घर पर पृथकवास में हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Delhi: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, दिल्ली के कोविड-19 प्रभावित इलाकों में लगाया जा सकता है लॉकडाउन.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में बरेली के विधायक डॉ अरुण कुमार भी शामिल हुए थे। डॉ अरुण कुमार के कोरोना संक्रमित होने की सूचना केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार को दिल्ली जाते समय रास्ते में दी गयी

गंगवार ने बताया कि वह दिल्ली पहुंचकर कोरोना परीक्षण कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय में निजी सचिव अनीता त्रिपाठी भी संक्रमित हो गई हैं, इसलिए मंत्रालय के स्टाफ को भी जांच कराने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी