देश की खबरें | बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक हुए कोरोना संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) और प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पुत्र कोविड-19 संक्रमण की जद में आ गए हैं।

जियो

बरेली/ प्रतापगढ़ (उप्र),14 जून बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) और प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पुत्र कोविड-19 संक्रमण की जद में आ गए हैं।

बरेली के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम ने रविवार को बताया कि आज शाम को आई जाँच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने 24 घंटे में बदला अपना फैसला, अब सभी नर्सिंग होम में नहीं होगा कोविड-19 मरीजों का इलाज.

रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों के बीच इस बात को लेकर गहन मंत्रणा हो रही है कि अपर पुलिस अधीक्षक के घर के आसपास का कितना इलाका हॉटस्पॉट बनाया जाए।

संक्रमित पाए गए अपर पुलिस अधीक्षक के घर के आस-पास जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।

यह भी पढ़े | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने कही ये बात.

इस बीच, जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का बेटा रविवार की शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा एटा में एक बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उन्हें गत 12 जून को बुखार आया था।

उन्होंने बताया कि बेटे को प्रतापगढ़ बुलाकर कोरोना टेस्ट कराया गया। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को घर में पृथक रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी