एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाराबंकी: ‘टेंपो ट्रैवलर’ खड़ी बस से टकराया, एक महिला समेत चार की मौत, छह अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रही बस वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी और वह खराब हो जाने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। उसने बताया कि महाराष्ट्र से आ रहा ‘टेंपो ट्रैवलर’ भी अयोध्या जा रहा था।

देश की खबरें | बाराबंकी: ‘टेंपो ट्रैवलर’ खड़ी बस से टकराया, एक महिला समेत चार की मौत, छह अन्य घायल

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रही बस वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी और वह खराब हो जाने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। उसने बताया कि महाराष्ट्र से आ रहा ‘टेंपो ट्रैवलर’ भी अयोध्या जा रहा था।

उसने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी लोग ‘टेंपो ट्रैवलर’ पर सवार थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लोनी कटरा पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ‘टेंपो ट्रैवलर’ में फंसे लोगों को कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला।

सिंह ने बताया कि दो घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर एवं चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने अंदेशा जताया है कि ‘टेंपो ट्रैवलर’ चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).