विदेश की खबरें | बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने से महामारी को काफी हद तक किया जा सकता है काबू: वैज्ञानिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काफी हद तक काबू किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में यह दावा किया है।
बोस्टन, तीन नवंबर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काफी हद तक काबू किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में यह दावा किया है।
अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना वायरस को फैलाने में उन समारोहों की ‘‘बड़ी भूमिका’’ है, जहां कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति कम से कम पांच या छह अन्य लोगों को संक्रमित करता है। इन समारोहों को ‘सुपर स्प्रेडिंग’ समारोह कहा जाता है।
‘पीएनएएस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में इस प्रकार के करीब 60 समारोहों का आकलन किया गया है। इस अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया है कि इस प्रकार के समारोहों की संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक है।
अध्ययन करने वालों में अमेरिका स्थित ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी)’ के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
वैज्ञानिकों ने अपने निष्कर्षों के आधार पर कोविड-19 संक्रमण को लेकर गणित का एक मॉडल विकसित किया है। यह मॉडल बताता है कि सभाओं में लोगों की संख्या 10 तक सीमित करने पर संक्रमण में काफी कमी आ रही है।
नए अध्ययन के वरिष्ठ लेखक जेम्स कॉलिन्स ने कहा कि अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में इस प्रकार के ‘सुपर स्प्रेडिंग’ समारोह हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम ‘सुपर स्प्रेडिंग’ समारोहों को काबू कर सकते हैं, तो हम वैश्विक महामारी को काफी हद तक काबू कर सकते हैं।’’
वैज्ञानिकों ने बताया कि औसतन, एक संक्रमित व्यक्ति करीब तीन अन्य लोगों को संक्रमित करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

