जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल में बैंक हर शनिवार को बंद रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में हर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को इस संबंध में निदेश जारी किया है। राज्य में बैंक कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बढ़ते मामलों को देखते हुये यह कदम उठाया गया है।

कोलकाता, 20 जुलाई पश्चिम बंगाल में हर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को इस संबंध में निदेश जारी किया है। राज्य में बैंक कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बढ़ते मामलों को देखते हुये यह कदम उठाया गया है।

वर्तमान में बैंक प्रत्येक रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

राज्य के वित्त (लेखा परीक्षा) विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘राज्यपाल यह घोषणा करते हैं कि पश्चिम बंगाल में काम करने वाली सभी बैंक शाखाओं के मामले में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स कानून,1881 के तहत मौजूदा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होगा। ’’

इसमें कहा गया है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से अमल में आ जायेगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के राज्य सचिव संजय दास ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों के 2,000 से अधिक कर्मचारी राज्य में कोविड- 19 से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\