जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सकल ऋण दिसंबर अंत तक 23 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दिसंबर, 2021 के अंत में सकल ऋण या अग्रिम 23 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, चार जनवरी बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दिसंबर, 2021 के अंत में सकल ऋण या अग्रिम 23 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि 31 दिसंबर, 2021 के अंत में उसका सकल अग्रिम 1,04,904 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में उसकी जमा 15.21 प्रतिशत बढ़कर 1,86,614 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,61,971 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक का कुल कारोबार 2,66,875 करोड़ रुपये से 18.28 प्रतिशत बढ़कर 3,15,666 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

चालू खाता एवं बचत खाते (कासा) का अनुपात दिसंबर के अंत में 55.05 फीसदी रहा।

इस दौरान बैंक का सकल निवेश 12 प्रतिशत बढ़कर 72,328 करोड़ रुपये रहा जबकि दिसंबर, 2020 के अंत में यह 64,638 करोड़ रुपये था।

हालांकि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ये आंकड़े अनंतिम हैं और बैंक के वैधानिक ऑडिटरों की समीक्षा के अधीन होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\