जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत तक कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाले ऋणों के लिए कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की है। पुणे स्थित इस बैंक द्वारा एमसीएलआर में लगातार पांचवीं बार कटौती की गई है।

मुंबई, सात अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाले ऋणों के लिए कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की है। पुणे स्थित इस बैंक द्वारा एमसीएलआर में लगातार पांचवीं बार कटौती की गई है।

बीओएम ने शुक्रवार को बयान में कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.50 से 7.40 प्रतिशत किया गया है। एक दिन की एमसीएलआर को सात से घटाकर 6.80 प्रतिशत किया गया है। इस तरह एक माह की एमसीएलआर को 7.10 से घटाकर 6.90 प्रतिशत किया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

एमसीएलआर के अलावा बैंक ने किसानों तथा खुदरा ग्राहकों को दिए जाने वाले कर्ज पर ब्याज दर में कटौती की है।

किसानों को कृषि स्वर्ण ऋण अब एक साल के लिए 7.40 प्रतिशत की एमसीएलआर पर मिलेगा। पहले यह दर 7.80 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने सभी परिपक्वता अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। यह कटौती 10 अगस्त से लागू होगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 प्रतिशत किया गया है। एक दिन के कर्ज की एमसीएलआर को 7.30 से घटाकर 7.20 प्रतिशत तथा छह माह की एमसीएलआर को 7.65 से घटाकर 7.55 प्रतिशत किया गया है।

आईओबी ने दो साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 प्रतिशत कर दिया है। चेन्नई मुख्यालय वाले बैंक ने अपनी आधार दर को 9.45 से घटाकर 9.35 प्रतिशत करने की भी घोषणा की है। यह कटौती 10 अगस्त से लागू होगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\