देश की खबरें | बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी राजपथ पर 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है।
नयी दिल्ली, 23 जनवरी बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी राजपथ पर 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है।
आगंतुक सैन्य दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल मोहम्मद मोहतसिम चौधरी ने शनिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच टिकाऊ संबंध दिन-ब-दिन प्रगाढ़ हो रहे हैं। यह साल बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ भी है।
बांग्लादेशी सैन्य टुकड़ी में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के तीनों अंगों (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) से सदस्य शामिल किये गये हैं।
चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली क्षेत्र, मेजर जनरल आलोक काकर ने संवाददाताओं को बताया कि सशस्त्र बलों, अद्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, एनसीसी और एनएसएस की कुल 18 टुकड़ियां 36 बैंड के साथ परेड में हिस्सा लेगी।
परेड का ‘‘फुल ड्रेस रिहर्सल’’ शनिवार सुबह किया गया।
मेजर जनरल काकर ने बताया कि इस बार बांग्लादेश की एक सैन्य टुकड़ी भी राजपथ पर मार्च करेगी, जिसमें मार्चिंग और बैंड कर्मी, दोनों शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)