देश की खबरें | श्रीलंका के लिये बांग्लादेश का टेस्ट दौरा हो सकता है अक्टूबर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईसीसी विश्व कप के स्थगित होने के बाद बांग्लादेश अपनी स्थगित की गयी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अक्टूबर में श्रीलंका का दौरा करने की योजना बना रहा है।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईसीसी विश्व कप के स्थगित होने के बाद बांग्लादेश अपनी स्थगित की गयी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अक्टूबर में श्रीलंका का दौरा करने की योजना बना रहा है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपने श्रीलंकाई समकक्ष से बातचीत में लगा हुआ है और अगर सब कुछ योजना के अनुरूप चलता है तो ‘‘ मेजबान श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश पुरूष टीम की लंबित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला अक्टूबर में करायी जा सकती है। ’’
यह भी पढ़े | अमिताभ बच्चन का कोविड-19 टेस्ट आया निगेटिव : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
यह तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है, जिसे पहले जुलाई और अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था लेकिन महामारी के चलते इसे टालना पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को टी20 विश्व कप स्थगित कर दिया था जिसे अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होना था।
यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.
रिपोर्ट के अनुसार दोनों बोर्ड जल्द से जल्द संभावित विंडो में इस टेस्ट श्रृंखला को कराने के इच्छुक हैं।
बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने वेबसाइट से कहा, ‘‘आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट पर हुई घोषणा से हमें पता चल गया है कि हम किस विंडो पर काम कर सकते हैं, अब हम जानते हैं कि टूर्नामेंट की तारीख निश्चित हैं, हम अपने कार्यक्रम पर काम कर सकते हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)