विदेश की खबरें | बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की गतिविधियों को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारत प्रवास के दौरान दिये गये ‘‘झूठे और मनगढ़ंत बयानों’’ को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी।
ढाका, छह फरवरी बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारत प्रवास के दौरान दिये गये ‘‘झूठे और मनगढ़ंत बयानों’’ को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी।
यह घटनाक्रम हसीना द्वारा बुधवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए भाषण के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से मौजूदा शासन के खिलाफ संगठित तौर पर प्रतिरोध का आह्वान किया था।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारत सरकार के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर लगातार की जा रही ‘‘झूठी मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों’’ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिससे बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो रहा है।
बयान के अनुसार ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपे गए विरोध पत्र में बांग्लादेश ने ‘‘गहरी चिंता, निराशा और गंभीर आपत्ति’’ जताई है और कहा कि इस तरह के बयान देश के लोगों की ‘‘भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं’’।
मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी ऐसी गतिविधियां ‘‘बांग्लादेश के प्रति शत्रुतापूर्ण कृत्य हैं और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के प्रयासों के लिए अनुकूल नहीं हैं।’’
हसीना (77) पिछले साल पांच अगस्त से भारत में रह रही हैं, जब वह छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश से भारत चली गई थीं। इन व्यापक प्रदर्शन के बाद उनकी अवामी लीग की 16 साल पुरानी सरकार गिर गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

