एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बांग्लादेश: खालिदा जिया के परिवार ने उनके इलाज के लिए सजा पर रोक बढ़ाने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी नेता खालिदा जिया के परिवार ने उनकी जेल की सजा के निलंबन को छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया है।

देश की खबरें | बांग्लादेश: खालिदा जिया के परिवार ने उनके इलाज के लिए सजा पर रोक बढ़ाने का अनुरोध किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ढाका, 30 अगस्त बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी नेता खालिदा जिया के परिवार ने उनकी जेल की सजा के निलंबन को छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया है।

मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री जिया के इलाज के लिए यह समय मांगा गया है।

यह भी पढ़े | NEET JEE Exam 2020: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की जेईई-नीट परीक्षा स्थगित करने वाले प्रपोजल को किया रिजेक्ट.

सरकार ने मार्च में जिया को छह महीने के लिए इस शर्त पर रिहा किया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान वह घर पर रह कर अपना इलाज कराएंगी और विदेश नहीं जाएंगी।

गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना से मंजूरी मिलने पर जिया को मानवीय आधार पर रिहा किया गया था।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए 6 अहम मुद्दे.

भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल कैद की सजा मिलने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 74 वर्षीय अध्यक्ष आठ फरवरी 2018 से जेल में थीं।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार जिया के परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि सजा का निलंबन बढ़ा दिया जाए।

जिया की सजा के निलंबन की अवधि 24 सितंबर को समाप्त हो रही है।

जिया के वकीलों में से एक ए एम एहसानुर रहमान ने कहा कि बीएनपी अध्यक्ष के छोटे भाई शमीम इस्कंदर द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र 25 अगस्त को गृह मंत्रालय को भेजा गया।

खबर के मुताबिक वकील ने कहा, “कोविड-19 महामारी के कारण बीएनपी अध्यक्ष को उचित इलाज नहीं मिला। उनका परिवार सजा के निलंबन की अवधि बढ़ाना चाहता है ताकि उनका इलाज हो सके।”

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक गृह मंत्री कमाल ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे कानून मंत्रालय के पास विचारार्थ भेजा गया है और “आगे के कदम आवेदन के कानूनी आधार पर विचार के बाद उठाए जाएंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).