एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया: बैंक शाखा से 21 लाख रुपये की चोरी के मामले में प्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा से 21 लाख रुपये की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक और कैशियर सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया: बैंक शाखा से 21 लाख रुपये की चोरी के मामले में प्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

बलिया, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा से 21 लाख रुपये की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक और कैशियर सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में स्थित बैंक शाखा की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सवंरा में 27 जनवरी को करीब 21.57 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार दोपहर शाखा प्रबन्धक चन्द्रभूषण राय, कैशियर स्वामी नाथ राम और चपरासी सुनील यादव को सवंरा गांव में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बड़ौदा यूपी बैंक की संवरा शाखा के प्रबन्धक चंद्र भूषण राय की शिकायत पर पिछले सप्ताह मंगलवार को बैंक के कैशियर स्वामी नाथ राम के खिलाफ 21 लाख रुपये गायब होने के मामले में संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था और जांच में बैंककर्मियों की संलिप्तता उजागर होने पर यह कार्रवाई की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).