एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया : किशोरी का अपहरण कर बलात्कर करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया।

देश की खबरें | बलिया : किशोरी का अपहरण कर बलात्कर करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गत 25 दिसंबर को आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा- 376(3) (16 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी को अगवा करने के बाद गुजरात ले गया तथा उसके साथ तकरीबन एक माह तक कथित बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया है तथा किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).