नयी दिल्ली, 19 जून बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 81 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) खंड में खराब प्रदर्शन से कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नुकसान हुआ।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 23.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 2019-20 की जनवरी-मार्च तिाही में 26.73 प्रतिशत घटकर 1,300.66 करो़ड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,775.18 करोड़ रुपये थी।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ईपीसी खंड से आय आलोच्य तिमाही में 46.32 प्रतिशत घटकर 553.80 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले 2018-19 की चौथी तिमाही में उसे 1,031.84 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 10.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले 2018-19 में यह 153.58 करोड़ रुपये था।
उसकी आय आलोच्य वित्त वर्ष में 4,987.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 में 6,679.41 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY