जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो, ट्रायम्फ ने संयुक्त रूप से विकसित दो मोटरसाइकिल उतारीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो और ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायम्फ ने संयुक्त रूप से विकसित दो बाइक- ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स को बुधवार को भारतीय बाजार के लिए पेश किया।

पुणे, पांच जुलाई बजाज ऑटो और ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायम्फ ने संयुक्त रूप से विकसित दो बाइक- ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स को बुधवार को भारतीय बाजार के लिए पेश किया।

इन मोटरसाइकिलों का वैश्विक रूप से पिछले सप्ताह लंदन में अनावरण किया गया था। दोनों कंपनियों ने 2017 में वैश्विक साझेदारी की थी।

दोनों कंपनियों ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बताया कि ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 2.23 लाख रुपये होगी है। स्क्रैंब्लर की कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।

कंपनी ने बताया कि स्पीड 400 जुलाई मध्य से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, वहीं स्क्रैंब्लर 400 एक्स इस साल अक्टूबर तक बाजार में आएगी।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा, “ट्रायम्फ के साथ मिलकर विकसित की गईं दोनों बाइक पेश करने के बाद हमें उल्लेखनीय बढ़त मिलने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि दोनों बाइक का उत्पादन बजाज ऑटो की चाकन के विनिर्माण कारखाने में किया जाएगा। इस संयंत्र की मौजूदा क्षमता 5,000 बाइक मासिक है। मांग के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

ट्रायम्फ ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में देश के 80 शहरों में लगभग 100 शोरूम खोले जाएंगे।

बजाज ऑटो और ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने पिछले महीने ब्रिटेन की कंपनी के भारत में बिक्री और विपणन परिचालन के अधिकार बजाज को देने के समझौते की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now