देश की खबरें | बागजान गैस कुआं : बिजली का करंट लगने से इंजीनियर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) के एक इंजीनियर की बुधवार को हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गयी। वह उस समय असम के तिनसुकिया जिले के बागजान में कंपनी के क्षतिग्रस्त गैस कुएं के पास काम कर रहे थे।
गुवाहाटी/ तिनसुकिया, नौ सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) के एक इंजीनियर की बुधवार को हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गयी। वह उस समय असम के तिनसुकिया जिले के बागजान में कंपनी के क्षतिग्रस्त गैस कुएं के पास काम कर रहे थे।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विद्युत अभियंता अर्नब किशोर बोरदोलोई वहां उच्च वोल्टेज केबल पर काम कर रहे थे। यह घटना दोपहर में करीब दो हुई।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें तुरंत डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि शाम में डॉक्टरों ने हमें बताया कि उनकी मौत हो गयी।’’
यह भी पढ़े | COVID-19: चेन्नई में कोरोना से ठीक हो चुके 10 लोग फिर मिले पॉजिटिव.
असम की इस सबसे भीषण औद्योगिक आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है।
बागजान के एक गैस कुएं से 27 मई से ही गैस निकल रही है और उस पर अब तक नियंत्रण स्थापित नहीं हो सका है। नौ जून को कुएं में आग लग गयी थी जिसमें कंपनी के दो अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)