देश की खबरें | भारतीय बैडमिंटन संघ ने पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं के लिए मंगलवार को लगभग 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

नयी दिल्ली, छह सितंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं के लिए मंगलवार को लगभग 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

भारतीय बैडमिंटन दल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उसने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए थे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने 2021 और 2022 की विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर तीन पदक जीते थे।

महासंघ के अध्यक्ष हिमंता विश्व सरमा ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा,‘‘ हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी शानदार उपलब्धियों को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है।’’

बर्मिंघम में रजत पदक जीतने वाली 10 सदस्यीय मिश्रित टीम को कुल 30 लाख रुपये यानि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों में से प्रत्येक को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष और महिला एकल चैंपियन लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू को 20-20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को बर्मिंघम में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की युवा महिला युगल जोड़ी को कांस्य पदक जीतने पर 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी बर्मिंघम में अपने पुरुष एकल कांस्य के लिए पांच लाख रुपये जबकि स्पेन के ह्यूएलवा में 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।

सेन को विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतने के लिए पांच लाख रुपए जबकि चिराग और सात्विक को पिछले महीने तोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए 7.5 लाख रुपए मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\