जरुरी जानकारी | आईबीसी को एक साल के लिये निलंबित करना बुरा विचार, दो-तीन महीने में शुरू हों दिवालिया अदालतें: आचार्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने बुधवार को कहा कि एक साल के लिये दिवाला शोधन कानूनों को निलंबित करना सही विचार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबी अवधि है और भारत को अगले तीन महीनों में दिवाला शोधन कानूनों को पुन: अमल में ले आना चाहिये।
मुंबई, 29 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने बुधवार को कहा कि एक साल के लिये दिवाला शोधन कानूनों को निलंबित करना सही विचार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबी अवधि है और भारत को अगले तीन महीनों में दिवाला शोधन कानूनों को पुन: अमल में ले आना चाहिये।
आचार्य ने यह भी कहा कि सभी बैंकों का पर्याप्त रूप से पूंजीकरण करने की आवश्यकता है, ताकि वे कोविड-19 महामारी के बीच अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने लायक बेहतर स्थिति में हों।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.
आचार्य ने एंटरप्रीन्योर पत्रिका के वार्षिक सम्मान समारोह में कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से दिवालिया संबंधी नये मामलों के लिये दिवाला शोधन अदालत के एक साल के निलंबन के पक्ष में नहीं हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत लंबा है।"
आचार्य ने रिजर्व बैंक में अपना कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही पद छोड़ दिया था।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
उन्होंने कहा कि दिवाला शोधन को सजा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये, बल्कि कर्ज के पुनर्गठन के तरीके के रूप में इसे देखा जाना चाहिये। अगले दो से तीन महीनों में दिवाला शोधन अदालतों को फिर से खोलने की कोशिश की जानी चाहिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)