खेल की खबरें | बाबर धीरे धीरे कोहली की तरह ‘कप्तान’ से ‘नेतृत्वकर्ता’ बनता जा रहा है : लतीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह धीरे धीरे ‘कप्तान’ से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक ‘नेतृत्वकर्ता’ बनने की ओर बढ़ रहा है।

कराची, 11 दिसंबर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह धीरे धीरे ‘कप्तान’ से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक ‘नेतृत्वकर्ता’ बनने की ओर बढ़ रहा है।

राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series: भारत के ये 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुए हैं आउट.

राशिद ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बाबर को महज टीम का कप्तान बनने के बजाय विराट जैसा नेतृत्वकर्ता बनना है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट एक नेतृत्वकर्ता बन गया है और क्रिकेट व खेलों में जब आपको कप्तान बनाया जाता है तो आपको नेतृत्व करने वाला बनना होता है। ’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus (A) 2nd Practice Match 2020: रिद्धिमान साहा ने पकड़ा शानदार कैच, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे अचंभित.

लतीफ ने कहा, ‘‘और इससे मेरा मतलब है कि आपको मैदान के अंदर और बाहर सम्मान हासिल करने वाला बनना होता है। आपको अपने खिलाड़ियों के लिये खड़ा होना होता है और आपको कड़े फैसले लेने होते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज आप विराट को देखिये, वह पूर्ण नेतृत्वकर्ता है और बतौर बल्लेबाज उसके कद ने भी इसमें उसकी काफी मदद की है। लेकिन आप भारतीय टीम के रवैये में इसे देख सकते हो और उनके चयन में, विराट की हर चीज में राय होती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान