एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बाबर आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ आईसीसाी एक दिवसीय क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने 2021 में छह मैचों में 67 . 50 की औसत से 405 रन बनाये ।

खेल की खबरें | बाबर आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

दुबई, 24 जनवरी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ आईसीसाी एक दिवसीय क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने 2021 में छह मैचों में 67 . 50 की औसत से 405 रन बनाये ।

आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 . 1 से मिली जीत में 228 रन बनाये और दोनों मैचों में जीत में प्लेयर आफ द मैच चुने गए ।

पहले वनडे में उन्होंने शतक लगाया और आखिरी वनडे में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली ।

इंग्लैंड के खिलाफ 0 . 3 से मिली हार में पाकिस्तान के लिये अकेले वही डटकर बल्लेबाजी करते रहे । उन्होंने तीन मैचों में 177 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका ।

आखिरी वनडे में उन्होंने इमामुल हक के साथ 92 रन की साझेदारी की । उन्होंने पहले 50 रन 72 गेंद में और अगले 50 रन 32 गेंद में पूरे किये जो इस साल उनका दूसरा शतक था ।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस को तीसरी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया । वह 2016 और 2017 में भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं ।

वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में संपन्न श्रृंखला में भी अंपायर थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).