विदेश की खबरें | अजरबैजान एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त; 30 लोगों के मारे जाने की आशंका: कजाखस्तान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय के अनुसार, अब तक चार शव मिल चुके हैं।
मंत्रालय के अनुसार, अब तक चार शव मिल चुके हैं।
मंत्रालय ने बुधवार को टेलीग्राम पर एक बयान में पुष्टि की कि विमान में चालक दल के पांच सदस्यों समेत 67 लोग सवार थे।
उसने कहा कि दुर्घटना में जीवित बचे 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजरबैजान एयरलाइन्स ने कहा कि उसके द एंब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में शहर से तीन किलोमीटर दूर उतरना पड़ा।
कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि दुर्घटना में 25 लोग बच गए हैं। बाद में उसने यह संख्या 27 बताई और फिर दोबारा से इसे 28 बताया।
दुर्घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
विमान को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी की उड़ान भरनी थी।
रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि विमान से एक पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया और आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)