देश की खबरें | आजमगढ़ उपचुनाव: भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

आजमगढ़, छह जून आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव से बाहर है। उन्होंने कहा कि पिछली बार (वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव) एक 'महागठबंधन' (सपा और बसपा का गठबंधन) था, लेकिन इस बार ऐसा कोई गठबंधन नहीं है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जाति के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के नाम पर मतदान करेगा। यादव के मुताबिक इस बार समीकरण पूरी तरह से अलग हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आजमगढ़ में लोग खुद को भाजपा से जोड़ना चाहते हैं।

इस मौके पर उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दिनेश लाल यादव को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला था और इस चुनाव में भी उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के लोग चाहते हैं कि कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिले और दिनेश यादव को लोकसभा भेजें।

उप्र भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौजूदा उपचुनाव में मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\