देश की खबरें | आयुष्मान और वाणी ने फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 22 दिसम्बर अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और इसका निर्माण ‘टी-सीरिज’ और ‘गाय इन द स्काई पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है।

चंडीगढ़ में कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बीच अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी और करीब 48 दिन में शूटिंग पूरी कर ली गई।

‘टी-सीरिज’ के भूषण कुमार ने बताया कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी एहतियात बरते गए।

कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ इससे फिल्म उद्योग में कार्यरत लोगों को भी वापस काम पर लौटने का मौका मिला। हम खुश हैं कि हमारे प्रयास सफल रहे।’’

‘गाय इन द स्काई पिक्चर्स’ की प्रज्ञा कपूर ने भी कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दिए गए सहयोग के लिए वह पूरी टीम की आभारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now