देश की खबरें | मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं में आयुष्मान सर्वश्रेष्ठ: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) सर्वश्रेष्ठ है।

सूरत, 23 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) सर्वश्रेष्ठ है।

अमित शाह ने यहां डुमस रोड पर एक ट्रस्ट द्वारा संचालित कैंसर अस्पताल एवं एक स्वास्थ्य भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘केवल एक जीवनकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप मुझसे इन सभी योजनाओं में से सर्वश्रेष्ठ योजना बताने के लिए कहेंगे, तो मैं आयुष्मान भारत योजना कहूंगा। इस योजना के तहत, लगभग 60 करोड़ नागरिक अब पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने के पात्र हैं।’’

उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपये की लागत से एक न्यास द्वारा निर्मित कैंसर अस्पताल का यहां उद्घाटन किया गया है जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज इलाज करा सकते हैं।

शाह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने देश में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। भारत का स्वास्थ्य सेवा बजट 2013-14 में 37,000 करोड़ रुपये से बढ़कर मोदी सरकार के तहत 98,000 करोड़ रुपये हो गया है, जो आवंटन में तीन गुना वृद्धि दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि 2014 में 387 चिकित्सा महाविद्यालय थे जिनमें हर साल 51,000 एमबीबीएस चिकित्सक तैयार होते थे लेकिन अब चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 766 हो गई, जिनसे 1.15 लाख एमबीबीएस चिकित्सक तैयार होते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्य पहलों में आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और नागरिकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खेलों को बढ़ावा देना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार