जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक ने पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को शेयरों का आवंटन कर 10,000 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को शेयरों का आवंटन कर 10,000 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

एक्सिस बैंक ने पिछले सप्ताह अपने 15,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के लिये 442.16 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया था।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘बैंक के पूर्णकालिक निदेशकों की समिति ने मंगलवार को हुई बैठक में 23,80,38,560 इक्विटी शेयरों की 420.10 रुपये प्रति शेयर के मूल्य (418.10 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियत सहित) पर आवंटन को लेकर विचार करते हुये मंजूरी दे दी।’’

यह न्यूनतम मूल्य 442.19 रुपये प्रति शेयर में पांच प्रतिशत की छूट के साथ जारी किया गया है। इन शेयरों का सफल पात्र संस्थागत खरीदारों को आवंटन कर कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली गई।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने 15,000 करोड़ रुपये के कोष जुटाने की योजना

को मंजूरी दी थी। बैंक के क्यूआईपी को उस शेयरधारकों ने 31 जुलाई 2020 को हुई वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\