जरुरी जानकारी | छोटे किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिये एक्सिस बैंक ने की बेयर के साथ साझेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्सिस बैंक ने देश में छोटी जोत वाले किसानों तथा ग्रामीण कृषक समुदाय को विस्तृत व समग्र वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये लाइफ साइंसेज कंपनी बेयर के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर एक्सिस बैंक ने देश में छोटी जोत वाले किसानों तथा ग्रामीण कृषक समुदाय को विस्तृत व समग्र वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये लाइफ साइंसेज कंपनी बेयर के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

बेयर ने एक बयान में कहा कि एक्सिस बैंक ने इसके लिये उसकी ‘बैटर लाइफ फार्मिंग’ (बीएलएफ) मुहिम के साथ खुद को जोड़ा है। इस साझेदारी के तहत एक्सिस बैंक किफायती ऋण, जमा, निकासी और भुगतान जैसी सेवाएं तथा समग्र वित्तीय समाधान मुहैया करायेगा।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

उसने कहा कि सहजता तथा परेशानी से मुक्त लेनदेन सुनिश्चित करने के लिये बैंक की पेशकश में इन सेवाओं की दरवाजे पर ही सुपुर्दगी तथा डिजिटल वित्तीय समाधान हिस्सा होंगे।

ये समाधान बेयर के बीएलएफ केंद्रों के माध्यम से दिये जायेंगे, जिनका मालिकाना हक व परिचालन अधिकार किसी कृषक उत्पाद संगठन, परिसंघ, कृषि स्नातक अथवा स्थानीय किसान या उद्यमी के पास हो।

यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.

बेयर ने वैश्विक मुहिम बीएलएफ की शुरुआत अप्रैल 2018 में की थी। भारत में प्रत्येक बीएलएफ केंद्र में पास पड़ोस के 5-6 गांवों के 500 किसानों का समूह शामिल होता है।

बेयर कॉर्प साइंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा बेयर की छोटी जोत कृषि के वैश्विक अगुवा डी नारायण ने कहा, ‘‘सस्ते कृषि ऋण, किसान वित्त पोषण और डिजिटल बैंकिंग समाधान ग्रामीण कृषक समुदायों के लिये उच्च प्राथमिकताओं में हैं।’’

एक्सिस बैंक के एमडी एवं सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘‘हमने कृषि और ग्रामीण आबादी के लिये एंड-टू-एंड वित्तीय समाधान प्रदान करने में निवेश किया है, जिसे सुरक्षित वित्तीय उत्पादों और निर्बाध सेवाओं को वितरित करने के लिये उत्कृष्ट डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षमताओं पर बनाया गया है।’’

अभी भारत में उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में 150 से अधि बीएलएफ केंद्र काम कर रहे हैं। कंपनी की योजना पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में इनका विस्तार करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज