हालांकि, उड़ान सेवा बहाल होने से संक्रमण के मामले भी बढ़ने की आशंका है । अफ्रीका के द्वीपीय देश सेशेल्स में लगातार 70 दिन तक संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया लेकिन दो उड़ानों के आने के बाद यहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो गयी।
एयर सेशेल्स का दो विमान 200 यात्रियों को लेकर सेशेल्स आया और साथ में कोरोना वायरस के मामलों में भी बढ़ोतरी हो गयी । आए हुए कुछ यात्रियों की जांच की गयी तो उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई ।
यह भी पढ़े | चीन का सनसनीखेज आरोप- हमारा डेटा चोरी कर रहा है आस्ट्रेलिया.
इस तरह 24 जून से 30 जून के बीच संक्रमित लोगों की संख्या 11 से बढ़कर 81 हो गयी । हिंद महासागर में स्थित इस देश ने वाणिज्यिक उड़ानों को आरंभ करने की तारीख भी बढ़ा दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक अगस्त से इसे खोला जाएगा ।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण पर्यटन पर आश्रित सेशेल्स के पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार.
मिस्र द्वारा तीन महीने बाद हवाई अड्डे को फिर से खोले जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की अफ्रीका प्रमुख मताशिदिसो मोइती ने कहा था, ‘‘यह बहुत महत्वपूर्ण क्षण है।’’
दूसरे देश भी हवाई क्षेत्र को खोलने की तैयारी कर रहे हैं । हालांकि अफ्रीका में रविवार तक संक्रमण के 463,000 मामले आ चुके हैं और सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले दक्षिण अफ्रीका को भी कोविड-19 के मरीजों के उपचार में दिक्कत आ रही है ।
संक्रमण को रोकने के लिए अफ्रीका के 54 देशों में से अधिकतर ने अपने वायुक्षेत्र को बंद कर दिया था । लेकिन, इससे जीवन रक्षक दवा सहित अन्य आपूर्ति को लाने में दिक्कतें हुई। पीपीई किट और संक्रमण के जांच किट के पहुंचने में भी देरी हुई।
डब्ल्यूएचओ की अफ्रीका प्रमुख ने कहा, ‘‘कई सरकारों ने यात्रा को बहाल करने का फैसला किया है ।’’
संक्रमण के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो चुकी है और पिछले तीन महीने में पर्यटन क्षेत्र को करीब 55 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। विमान कंपनियों को भी आठ अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY