जरुरी जानकारी | बिजली एक्सचेंज में औसत मूल्य 29 प्रतिशत घटकर 2.35 रुपये प्रति यूनिट रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली की हाजिर खरीद फरोख्त का औसत दाम जून माह के दौरान एक साल पहले के मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत घटकर 2.35 रुपये प्रति यूनिट रहा। इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में बिजली के लिये एक दिन पहले किये गये सौदों में यह भाव रहा।

नयी दिल्ली, छह जुलाई बिजली की हाजिर खरीद फरोख्त का औसत दाम जून माह के दौरान एक साल पहले के मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत घटकर 2.35 रुपये प्रति यूनिट रहा। इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में बिजली के लिये एक दिन पहले किये गये सौदों में यह भाव रहा।

जून माह के दौरान एक दिन पहले के बाजार में 417.40 करोड़ यूनिट बिजली के लिये सौदे किये गये। माह के दौरान आपूर्ति पक्ष की तरफ से बिक्री का जोर ज्यादा रहा। बिजली बिक्री के लिये जहां 1,016.40 करोड़ यूनिट के लिये बोलियां आईं वहीं खरीद पक्ष की तरफ से 466.10 करोड़ यूनिट की मांग रही। आईईएक्स द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

मांग के मुकाबले आपूर्ति करीब डेढ गुणा अधिक होने से बाजार में बिजली का औसत क्लीयरिंग मूल्य जून माह के दौरान एक साल पहले इसी माह के दाम के मुकाबले 29 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2.35 रुपये प्रति यूनिट रह गया। जून 2019 में यह 3.32 रुपये प्रति यूनिट रहा था।

बिजली की उपलब्धता बढ़ने और आकर्षक दाम से उद्योगों के साथ साथ वितरण कंपनियों को बिजली के कम दाम का फायदा हुआ। इससे उनकी बचत तो बढ़ी ही है उनकी वित्तीय तरलता को बनाये रखने में भी मदद मिली जो कि उनके लिये आज सबसे बड़ी जरूरत है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

जून 2020 में जहां बिजली तक खुली पहुंच के मामले में माह- दर- माह आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं पूरे महीने 30 दिन तक बिजली के मामले में एक देश एक दाम की स्थिति बनी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\