एएए के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पेट्रोल की कीमत एक दिन में औसतन 10 सेंट प्रति गैलन बढ़ गई। पिछले एक सप्ताह में इसमें 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के पेट्रोल भंडार में पिछले एक सप्ताह के दौरान गिरावट देखी गई है। गर्मी का मौसम आने के साथ ही देश में पेट्रोल की मांग भी बढ़ रही है।
पेट्रोल की मांग में वृद्धि और कुल आपूर्ति में कमी के कारण इसकी कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इस वृद्धि का मुख्य कारण है।
इसके अलावा अमेरिका का ब्रेंट क्रूड वायदा मंगलवार को आठ प्रतिशत बढ़कर 129 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
एएए ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें में उछाल के साथ अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि जारी रहने के आसार है।
एपी जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY