एजेंसी न्यूज

नाबालिग लड़की के यौन शोषण के जुर्म में ऑटोरिक्शा चालक को 20 साल की कैद

केरल में कोट्टायम की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की का एक साल तक यौन शोषण करने के जुर्म में एक ऑटोरिक्शा चालक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है.

नाबालिग लड़की के यौन शोषण के जुर्म में ऑटोरिक्शा चालक को 20 साल की कैद
(Photo Credit : ANI)

कोट्टायम (केरल), 23 जुलाई : केरल में कोट्टायम की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की का एक साल तक यौन शोषण करने के जुर्म में एक ऑटोरिक्शा चालक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है.

कोट्टायम की अतिरिक्त जिला अदालत (पोक्सो) न्यायाधीश के एन सुजीत ने शुक्रवार को वदावथुर निवासी सेबी (42) को 20 साल की जेल की सजा सुनायी और उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने कहा कि आरोपी ने जून 2017 से दिसंबर 2018 के दौरान नाबालिग का यौन शोषण किया. यह भी पढ़ें : Delhi Liquor Policy: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में लिए गए

अदालत ने कहा कि उसे पीड़िता के परिवार ने बच्ची को स्कूल छोड़ने और वहां से लाने की जिम्मेदारी दी थी. अभियोजन पक्ष ने कहा कि सेबी बच्ची को सबसे आखिर में छोड़ता था और घर जाने के रास्ते में उसका यौन शोषण करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).