विदेश की खबरें | ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी, सात छात्रों समेत आठ लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक, मेयर एल्के काहर ने घटना को ‘‘भयानक त्रासदी’’ करार दिया है।

खबर के मुताबिक, मृतकों में सात छात्र और एक वयस्क शामिल है।

काहर ने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने कहा कि उसका मानना है कि हमलावर ने घटना को अकेले अंजाम दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद पुलिस समेत विशेष बलों को बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में भेजा गया।

बाद में, पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

उसने लिखा कि अब किसी तरह के खतरे की आशंका नहीं है।

ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर ग्राज, देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 3,00,000 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)