खेल की खबरें | पांचवें एशेज टेस्ट में आस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन 53 गेंद में 44 रन बनाने के बाद अजीबोगरीब ढंग से आउट हुए । वह क्रीज पर फिसल गए और जब तक वह उठ पाते, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद उनका मिडिल स्टम्प ले गई।

दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन 53 गेंद में 44 रन बनाने के बाद अजीबोगरीब ढंग से आउट हुए । वह क्रीज पर फिसल गए और जब तक वह उठ पाते, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद उनका मिडिल स्टम्प ले गई।

ब्रॉड और ओली रॉबिनसन ने 15 . 15 रन देकर दो दो विकेट लिये और टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण के कप्तान जो रूट के फैसले को सही साबित कर दिया ।

जाक क्रॉली ने स्लिप में दो अच्छे केच भी लपके लेकिन लाबुशेन का कैच टपकाया । लंच के समय ट्रेविस हेड 33 गेंद में 31 और कैमरन ग्रीन दो रन बनाकर खेल रहे थे ।

ब्रॉड ने आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा दोनों को परेशान करके लगातार तीन मैडन ओवर डाले । वॉर्नर को रॉबिनसन ने क्रॉली के हाथों लपकवाया जो 22 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके थे ।

ख्वाजा छह रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे । वहीं रॉबिनसन ने स्टीव स्मिथ (0) को पवेलियन भेजा । आस्ट्रेलिया ने पहले दस ओवर में 12 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिये थे ।

इंग्लैंड ने इस मैच के लिये टीम में पांच बदलाव किये । सिडनी टेस्ट में अंगूठे की चोट का शिकार हुए जॉनी बेयरस्टॉ और ऊंगली के फ्रेक्चर से जूझ रहे विकेटकीपर जोस बटलर नहीं खेल रहे हैं । खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद, जिम्मी एंडरसन और जैक लीच को भी टीम में जगह नहीं मिली है ।

सिडनी में मांसपेशी में खिंचाव का शिकार हुए बेन स्टोक्स टीम में हैं । रोरी बर्न्स की टीम में वापसी हुई है जो जाक क्रॉली के साथ पारी का आगाज करेंगे । ओली पोप, सैम बिलिंग्स , क्रिस वोक्स और ओली रॉबिनसन को भी टीम में जगह मिली है । स्कॉट बोलैंड फिटनेस टेस्ट में खरे उतरे हैं और वह भी खेलेंगे ।

आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस की जगह ट्रेविस हेड को उतारा है ।

आस्ट्रेलिया पहले तीन टेस्ट जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है जबकि सिडनी में चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी