ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान Tim Paine ने कहा- विराट कोहली को मैं हमेशा याद रखूंगा

उस दौरे में भारतीय टीम में उसके कई अहम खिलाड़ी मौजूद नहीं थे. हालांकि मामले को बढ़ता देख पेन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि भारत ने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम को हर मोर्चे पर पराजित किया था. पेन ने कहा था, "मैंने यह कहा था कि भारत ने हमें पराजित किया और वह जीतने के हकदार थे लेकिन इस बयान को नहीं बताया गया. भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना की."

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच (Photo Credits: Twitter)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगे. पेन ने कहा, "कोहली के लिए मैंने हमेशा कहा है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आप टीम में लेना चाहेंगे. वह प्रतिस्पर्धी हैं और दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं. उनके खिलाफखेलना चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि वह काफी अच्छे हैं. वह ऐसे हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा." ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने विराट कोहली के बारे में किया बड़ा खुलासा, कही ये बातें

पेन को हाल ही में प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने कहा था कि 2020-21 टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने ऐसा माहौल बनाया था जिससे ऑस्ट्रेलिया टीम को ध्यान केंद्रित करने में खलल पड़ा था और उसे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

उस दौरे में भारतीय टीम में उसके कई अहम खिलाड़ी मौजूद नहीं थे.  हालांकि मामले को बढ़ता देख पेन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि भारत ने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम को हर मोर्चे पर पराजित किया था. पेन ने कहा था, "मैंने यह कहा था कि भारत ने हमें पराजित किया और वह जीतने के हकदार थे लेकिन इस बयान को नहीं बताया गया. भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना की."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट