खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई ओपन : गत चैम्पियन केनिन दूसरे दौर में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया ।

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया ।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है । आस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है ।

केनिन ने हार के बाद कहा ,‘‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से सौ फीसदी खेल में नहीं थी । मैं दबाव को नहीं झेल सकी ।’’

कानेपी ने पिछले सप्ताह सातवीं रैंकिंग वाली आर्यना सबालेंका का 15 मैचों का विजय अभियान भी तोड़ा था । अब वह पिछले 17 में से 16 मैच जीत चुकी है ।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने आस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6 . 1, 7 . 6 से मात दी । बार्टी की नजरें क्रिस ओ नील (1978) के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली पहली मेजबान खिलाड़ी बनने पर है ।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7 . 5, 6 . 2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया ।

पुरूष वर्ग में 39 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने लोरेंजो सोनेगो को 5 . 7, 3 . 6, 6 . 3, 7 . 5, 6 . 4 से हराया । वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्डधारी थनासी कोकिनाकिस को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1, 6 . 7 , 6 . 4 से मात दी । अब उनका सामना माइकल यामेर से होगा जिसने स्पेन के क्वालीफायर कार्लोस अलकाराज को हराया ।

दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी और मैकेंजी मैकडोनाल्ड भी अगले दौर में पहुंच गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी