ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी यह कदम उठा चुके हैं।
‘द ऑस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि चीनी कंपनियों हिकविजन और दहुआ द्वारा विकसित और निर्मित कम से कम 913 कैमरे, इंटरकॉम, इलेक्ट्रॉनिक प्रवेश प्रणालियां और वीडियो रिकॉर्डर रक्षा विभाग और व्यापार एवं विदेश मामलों के विभाग सहित ऑस्ट्रेलिया सरकार और एजेंसी के कार्यालयों में हैं।
हिकविजन और दहुआ पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी शासित सरकार का आंशिक मालिकाना हक है। अमेरिका सरकार ने नवंबर में कई चीनी ब्रांड के दूरसंचार एवं वीडियो सतर्कता उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ब्रिटेन की सरकार ने भी नवंबर में हिकविजन द्वारा निर्मित सुरक्षा कैमरों को प्रतिबंधित कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि उनका विभाग अपनी सभी निगरानी प्रौद्योगिकियों की समीक्षा कर रहा है।
उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ से कहा, ‘‘वे विशेष कैमरे जहां भी पाएंगे, उन्हें हटा दिया जाएगा।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY