आस्ट्रेलिया सात जून से 12 जुलाई के बीच इस दौरे में तीन टी20 मैच, पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मैच खेलेगा।
कोलंबो तीन टी20 और तीन एक दिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा जबकि दो वनडे कैंडी में खेले जाएंगे।
गॉल 29 जून से तीन जुलाई और आठ से 12 जुलाई तक दोनों टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।
आस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है :
सात जून: पहला टी20, कोलंबो
आठ जून: दूसरा टी20, कोलंबो
11 जून: तीसरा टी20, कोलंबो
14 जून: पहला वनडे, कैंडी
16 जून: दूसरा वनडे, कैंडी
19 जून: तीसरा वनडे, कोलंबो
21 जून: चौथा वनडे, कोलंबो
24 जून: पांचवां वनडे, कोलंबो
29 जून से तीन जुलाई: पहला टेस्ट, गॉल
आठ से 12 जुलाई: दूसरा टेस्ट, गॉल ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY