देश की खबरें | विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया दौरे से अपनी कमियों का पता चला : हरमनप्रीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम को अपनी कमियों को दुरूस्त करने का मौका मिला है ।
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम को अपनी कमियों को दुरूस्त करने का मौका मिला है ।
दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस श्रृंखला में 1 . 4 से मिली हार के बावजूद अपना बखूबी आकलन कर लिया है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया दौरे से हमें काफी कुछ सीखने को मिला । हम पांच में से एक ही मैच जीत सके लेकिन ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है । सभी मैचों में मुकाबला बराबरी का था । हमें पता चल गया है कि किन पहलुओं पर मेहनत करने की जरूरत है ।’’
विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक खेला जायेगा ।
भारतीय टीम इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर अभ्यास शिविर में भाग ले रही है ।
हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ अगला एक महीना हमारे लिये अहम होगा । आस्ट्रेलिया दौरे के बाद हमने एक छोटा ब्रेक लिया था । अब तरोताजा होकर अच्छे प्रदर्शन को बेताब है ।’’
भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

