खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ने 506 रन का लक्ष्य दिया, पाकिस्तान के एक विकेट पर 18 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी आफ स्पिनर नाथन लियोन ने मंगलवार को अपनी पांचवीं ही गेंद पर इमाम उल हक (01) को पगबाधा किया।

अनुभवी आफ स्पिनर नाथन लियोन ने मंगलवार को अपनी पांचवीं ही गेंद पर इमाम उल हक (01) को पगबाधा किया।

मिशेल स्वीपसन और लियोन ने लगभग एक घंटे तक एक साथ गेंदबाजी की और टूटती हुई पिच से स्पिन हासिल करते हुए अब्दुल्ला शफीक (18) और अजहर अली (03) दोनों को परेशान किया।

लंच से पहले कप्तान पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क को भी रिवर्स स्विंग मिली।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 97 रन बनाए जिसके बाद कमिंस ने कुल 505 रन की बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी। मार्नस लाबुशेन (44) के शाहीन अफरीदी (21 रन पर एक विकेट) की गेंद को विकेटों पर खेलने के बाद कमिंस ने पारी घोषित की।

आट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 81 रन से की लेकिन शुरुआती आधे घंटे में अफरीदी और हसन अली (23 एक पर एक विकेट) ने पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा (नाबाद 44) और लाबुशेन को तेजी से रन बनाने नहीं दिए जिसके बाद आस्ट्रेलिया ने उम्मीद से पहले ही पारी घोषित कर ली।

आस्ट्रेलिया को श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए लगभग दो पूरे दिन और न्यूनतम 172 ओवर मिलेंगे। राष्ट्रीय स्टेडियम पाकिस्तान का गढ़ है और टीम ने यहां 44 टेस्ट में से सिर्फ दो मैच गंवाए हैं।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 556 रन बनाकर घोषित की जिसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 148 रन पर ढेर हो गया था।

आस्ट्रेलिया ने एशिया में सिर्फ दूसरी बार टेस्ट मैच में अपनी दोनों पारी घोषित की है। पहला वाकया 1986 में भारत के खिलाफ टाई रहे चेन्नई टेस्ट के दौरान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट