एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकेंड बाद दुर्घटनाग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘गिल्मर स्पेस टेक्नोलॉजीज’ द्वारा प्रक्षेपित रॉकेट एरिस ऑस्ट्रेलिया में तैयार किया गया और निर्मित किया गया पहला कक्षीय प्रक्षेपण रॉकेट था जो देश से प्रक्षेपित हुआ।

विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकेंड बाद दुर्घटनाग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘गिल्मर स्पेस टेक्नोलॉजीज’ द्वारा प्रक्षेपित रॉकेट एरिस ऑस्ट्रेलिया में तैयार किया गया और निर्मित किया गया पहला कक्षीय प्रक्षेपण रॉकेट था जो देश से प्रक्षेपित हुआ।

इसे क्वींसलैंड प्रांत के उत्तर में स्थित छोटे से शहर बोवेन के पास एक अंतरिक्ष केंद्र से स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह एक परीक्षण उड़ान में प्रक्षेपित किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई समाचार माध्यमों द्वारा प्रसारित वीडियो में 23 मीटर ऊंचा रॉकेट प्रक्षेपण टावर से ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया और फिर ये ओझल हो गया। घटनास्थल के ऊपर धुएं का गुबार उठता देखा गया।

इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।

‘गिलमोर स्पेस टेक्नोलॉजीज’ ने पहले मई और फिर इस महीने की शुरुआत में रॉकेट के प्रक्षेपण की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं और खराब मौसम के कारण उन कार्यों को रद्द कर दिया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एडम गिलमोर ने एक बयान में कहा कि उन्हें खुशी है कि रॉकेट ने लॉन्चपैड से उड़ान भरी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डइन’ पर लिखा, ‘‘अगर यह कुछ और समय उड़ता तो निश्चित रूप से मुझे ज़्यादा अच्छा लगता लेकिन मैं इससे खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).